राजस्थान सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में 2% की वृद्धि का एलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि इसके तहत राज्यकर्मियों/पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2025 से 55% महंगाई भत्ता/राहत दिया जाएगा। बकौल मुख्यमंत्री, इस फैसले से 8 लाख राज्यकर्मी और 4.40 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।