रोटी पर थूक लगाकर यूपी में उसे तंदूर में सेंकता दिखा शख्स, एक माह में दूसरी घटना
बागपत (यूपी) में नरेश चिकन कॉर्नर नामक होटल के कर्मचारी द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में यह कर्मचारी रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकता दिख रहा है। कुछ दिनों पहले बागपत में गुलज़ार होटल के कर्मचारी द्वारा रोटी पर थूक लगाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था।