रोटी मांगने वालों को गोलियां मिल रही हैं: PoK में 'नरसंहार' पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने पीओके में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान की कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वहां लोग रोटी और सम्मान जैसी बुनियादी मांगें कर रहे हैं लेकिन उन्हें बंदूक की गोलियां मिल रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रावलाकोट में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की फायरिंग में सैकड़ों नागरिकों की मौत हुई।