दिल्ली के हौज़ खास में बुधवार रात एक मकान में एयर कंडीशनर की इनडोर यूनिट में ज़ोरदार ब्लास्ट हुआ और भीषण आग लग गई। इस हादसे में 80-वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी व कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के पहले चीफ धनेंद्र कुमार की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल है।