रिटायर्ड IPS अधिकारी ने बताया, पुलिस में कौनसे 3 बदलाव ज़रूरी हैं
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजी पुलिस आरके विज ने X पर कहा है कि पुलिस में तीन बदलाव ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा, "पहला- किसी के साथ मारपीट न करें, दूसरा- बातचीत में शालीनता बरतें (गालीगलौज नहीं) और तीसरा- पुलिस स्टेशन पर सभी के आवेदन लें और रिसीट दें। इनमें कोई व्यय नहीं होता है।"