प्रयागराज (यूपी) में रिटायर्ड आईपीएस अफसर डीके पांडा उर्फ 'दूसरी राधा' से साइबर ठगी हुई है और उनके खाते से ₹4.32 लाख उड़ा लिए गए हैं। 'हिन्दुस्तान' के अनुसार, इंडियन बैंक का टोल फ्री नंबर गूगल पर सर्च करते समय उन्हें एक कॉल आया था और वॉट्सऐप पर लिंक भेजा गया था। वहीं, मामले में केस दर्ज हो गया है।