लखनऊ (यूपी) में एक रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी की कथित प्रताड़ना से परेशान उनके रसोइये ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रसोइये ने वीडियो बनाकर मालकिन से कहा था, "मम्मी जी...आज के बाद...नहीं मिलेंगे।" रसोइये की पत्नी ने कहा कि रिटायर्ड जज ने रसोइये पर ₹6.5 लाख चुराने का आरोप लगाया था और उससे पैसे मांग रहे थे।