हरियाणा ऐंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पंचकूला में पंचायती राज विभाग के रिटायर्ड अकाउंट अफसर के घर पर ₹50 करोड़ के घोटाले के मामले में छापेमारी की है। इस दौरान टीम को ₹3.60 करोड़ कैश व सोने-चांदी के गहने बरामद हुए। बकौल रिपोर्ट्स, कैश अलमारी व बेड में छिपाया हुआ था जिसे गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी।