inshorts

रेडिट यूज़र का दावा- इंटरव्यू क्लियर करने के बाद कंपनी ने 'बहुत कम उम्र' कहकर नहीं दी नौकरी

एक 21-वर्षीय रेडिट यूज़र ने दावा किया है कि जापानी कंपनी ने इंटरव्यू क्लियर करने के बावजूद उसे नौकरी नहीं दी। बकौल यूज़र, एचआर इंटरव्यू में उसकी उम्र और ज़्यादा सैलरी पर सवाल उठाए गए और बाद में कंपनी ने 'बहुत कम उम्र' बताकर रिजेक्ट कर दिया। कई यूज़र्स ने जापान की सीनियरिटी आधारित सैलरी प्रणाली को इसकी वजह बताया।