एक रेडिट यूज़र ने दावा किया है कि स्विगी का एक डिलीवरी पार्टनर उसके ऑर्डर किए हुए समोसे लेकर भाग गया। यूज़र ने कंपनी के कस्टमर केयर एग्ज़िक्यूटिव के साथ हुई बातचीत के चैट्स शेयर करते हुए यह जानकारी दी। कुछ देर बाद ग्राहक ने बताया कि उसे अपने ऑर्डर के लिए कूपन के साथ पूरा रिफंड मिल गया है।