रेडियोलॉजिस्ट ने स्कैन के दौरान छुए महिला मरीज़ के प्राइवेट पार्ट, कैमरे में कैद हुई घटना
कर्नाटक में एक स्कैनिंग सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट द्वारा एक महिला मरीज़ से छेड़छाड़ करने और प्राइवेट पार्ट छूने का मामला सामने आया है। महिला ने पहली बार आपत्ति जताई तो रेडियोलॉजिस्ट ने चिल्लाते हुए उसे जाने को कह दिया। पति के सुझाव पर महिला दोबारा स्कैन करवाने पहुंची और इस बार उसने रेडियोलॉजिस्ट की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।