रेड ज़ोन में दिल्ली! कई इलाकों में 400 पार पहुंचा AQI

दिल्ली का एक्यूआई रविवार को 391 तक पहुंच गया जिसके कारण शहर 'रेड ज़ोन' में आ गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, 39 में से 24 स्टेशनों पर एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, बवाना, अशोक विहार, अलीपुर और आनंद विहार में क्रमशः 436, 416, 414 और 416 एक्यूआई के साथ हवा 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गई।