रेडटेप लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का एलान किया है जिसका मतलब है कि शेयरधारकों को एक के बदले 3 शेयर दिए जाएंगे। इसके लिए 4 फरवरी रिकॉर्ड डेट तय की गई है। रेडटेप के इस एलान के बाद इसके शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 2% तक चढ़ गए।