दिल्ली एम्स के डॉ. भावुक गर्ग के मुताबिक, रीढ़ की हड्डी में दर्द कई बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। स्लिप डिस्क की स्थिति में नसों पर दबाव पड़ने पर, स्पॉन्डिलाइटिस/सर्वाइकल और लम्बर स्पॉन्डिलोसिस के चलते, ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों के कमज़ोर होने पर, पुरानी सूजन/चोट के चलते या गलत पॉश्चर के चलते रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है।