आरसीबी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली गले मिलते नज़र आ रहे हैं। आरसीबी ने वीडियो संग लिखा, "रातें तेज़ी से बदलती हैं लेकिन बॉन्ड बरकरार रहता है...एक बार आरसीबियन तो हमेशा आरसीबियन।" वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "आरसीबी को सिराज को रिटेन करना चाहिए था।"