यूएई में ₹240 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाले अनिल कुमार बोला ने लॉटरी खेलने वाले अन्य लोगों से कहा है, "मुझे लगता है कि किसी कारण से ही कुछ न कुछ होता है।" बोला ने कहा, "मैं लॉटरी खेलने वाले सभी लोगों को सलाह देना चाहता हूं कि खेलते रहिए और एक न एक दिन आपकी किस्मत ज़रूर चमकेगी।"