रात के 2 बजे काजल-लिपस्टिक लगाती थी पत्नी, पति ने मांगा तलाक; हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
झारखंड हाईकोर्ट ने एक पति की तलाक याचिका खारिज कर दी है जिसमें उसने पत्नी को मानसिक बीमार बताते हुए कहा था कि उसकी पत्नी रात 2-बजे काजल-लिपस्टिक लगाती है। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि पति कोई मेडिकल रिपोर्ट या एक्सपर्ट की गवाही पेश न कर सका और नई-नवेली दुल्हन का किसी भी समय साज-सज्जा करना सामान्य है।