रात में पान डिलीवर करने आए डिलीवरी बॉय के सवाल से असहज हुई लड़की, पोस्ट पर छिड़ी बहस
एक युवती ने लिंक्डइन पर दावा किया है कि उसने रात करीब 11 बजे पान ऑर्डर किया था। उसके अनुसार, ऑर्डर लेकर पहुंचे डिलीवरी बॉय ने उसकी उम्र और लड़की होने को लेकर टिप्पणी की तथा उसके पान ऑर्डर करने पर सवाल उठाया। युवती ने कहा कि इस घटना के बाद वह असहज और असुरक्षित महसूस करने लगी।