कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ झूठी और अपमानजनक कवरेज करने से मीडिया संस्थानों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए। दरअसल, 12 मार्च को एक दीवानी अदालत ने एकपक्षीय आदेश जारी कर मीडिया को 2 जून तक अभिनेत्री के खिलाफ कोई भी बयान देने से रोक दिया था।।