पुर्तगाली कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो FIFA विश्व कप में मैच शुरू करने वाले सबसे उम्रदराज़ आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। वह पुर्तगाल के FIFA विश्व कप-2026 के पहले मैच में डीआर कॉन्गो के खिलाफ 41 साल और 132 दिन की उम्र में मैदान पर उतरे। लियोनेल मेसी के बाद 6 FIFA विश्व कप खेलने वाले वह दूसरे फुटबॉलर भी बन गए।