रेपो रेट घटने के बाद भी होम लोन की EMI नहीं घटी? जानें क्या कदम उठा सकते हैं ग्राहक
विशेषज्ञों के अनुसार, रेपो रेट घटने पर सभी फाइनेंसर तुरंत होम लोन ब्याज नहीं घटाते। सरकारी बैंक कटौती जल्दी लागू करते हैं जबकि निजी बैंक और NBFCs में प्रक्रिया तिमाही तक लंबित रहती है। 3-6 महीने में EMI नहीं घटने पर ग्राहक NBFC को लिखित शिकायत दे सकते हैं। होम लोन बैलेंस ट्रांसफर कर 0.25‑1% तक ब्याज बचा सकते हैं।