रेपो रेट में अभी और कटौती करेगा RBI? जानें क्या कहती है SBI की रिसर्च
एसबीआई की एक रिसर्च में बताया गया है कि अक्टूबर में होने वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की मीटिंग में आरबीआई रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकता है। सोमवार को जारी रिसर्च के मुताबिक, ब्याज दरों में कटौती आरबीआई के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो इसे एक दूरदर्शी केंद्रीय बैंक के रूप में भी पेश करेगा।