रेप केस में सज़ा काट रहे आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली 6 महीने की अंतरिम ज़मानत

राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप केस में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे 84-वर्षीय आसाराम बापू को स्वास्थ्य कारणों के चलते 6 महीने की अंतरिम ज़मानत दी है। वकीलों ने बताया कि उम्रदराज़ होने के कारण आसाराम कई गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी संबंधी समस्या और अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित है। अगस्त में भी आसाराम को ज़मानत मिली थी।

Load More