रैपिडो को वित्त वर्ष 2024 में ₹371 करोड़ का हुआ घाटा, बीते साल से स्थिति बेहतर

घरेलू राइड-शेयरिंग प्लैटफॉर्म 'रैपिडो' ने वित्त वर्ष 2024 में ₹371 करोड़ का घाटा दर्ज किया है। हालांकि, बीते साल के मुकाबले कंपनी की स्थिति बेहतर हुई है क्योंकि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को ₹675 करोड़ का घाटा हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 24 में कंपनी का कुल खर्च 11% घटकर ₹460 करोड़ रह गया है।