रिपोर्ट में दावा- 6 लाख नौकरियों को रोबोट से बदलेगा Amazon, मस्क ने दी प्रतिक्रिया
बिलियनेयर एलन मस्क ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी जिसमें दावा है कि एमेज़ॉन 2033 तक 6 लाख से अधिक नौकरियों को रोबोट से बदलने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, "एआई व रोबोट सब नौकरियों की जगह ले लेंगे...काम करना वैकल्पिक हो जाएगा। वैसे ही जैसे कोई अपनी सब्ज़ियां उगाता है...बजाय बाज़ार से खरीदने के।"