रिपोर्ट में दावा- सरकार ने LIC से अदाणी समूह में ₹33,000 करोड़ निवेश कराए; LIC ने दिया जवाब
'द वॉशिंगटन पोस्ट' ने रिपोर्ट किया है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अमेरिका के रिश्वत के आरोपों के बाद अदाणी समूह की मदद करने के लिए एलआईसी से उसमें ₹33,000 करोड़ निवेश कराए थे। एलआईसी ने रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा है कि उसके निवेश के फैसलों पर वित्तीय सेवा विभाग के हस्तक्षेप के आरोप गलत और निराधार हैं।