केंद्रीय वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को कहा, "रुपए के मूल्य को लेकर कोई चिंता नहीं है। रुपए में उतार-चढ़ाव (अस्थिरता) को आरबीआई द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि रुपए की दर बाज़ार पर आधारित है और इसके लिए कोई निश्चित दर तय नहीं की जाती। $1 का मूल्य ₹87 को पार कर गया है।