रुपए में मज़बूती जारी, बनाया नया रिकॉर्ड; FY27 का पूरा नुकसान किया रिकवर
भारतीय रुपए ने बुधवार को ज़ोरदार वापसी करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 56 पैसे की बढ़त दर्ज की और इंट्राडे कारोबार में 8-महीने के उच्चतम स्तर 92.29 पर पहुंच गया। इससे वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में अबतक रुपए के हुए पूरे नुकसान की भरपाई हो गई। यह तेज़ी शेयर मार्केट में आई ज़ोरदार बढ़त के साथ देखने को मिली।