अमेरिकी डॉलर में मज़बूती के बीच गुरुवार को रुपया 33 पैसे टूटकर 94.04 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के सख्त रुख और ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से डॉलर को सपोर्ट मिला जिससे रुपए पर दबाव बढ़ा। डॉलर महंगा होने से कच्चे तेल और अन्य आयातित सामान की लागत भी बढ़ सकती है।