डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 37 पैसे टूटकर ₹96.31/$ के स्तर पर बंद हुआ जो 2-महीने से ज़्यादा समय में इसका सबसे निचला स्तर है। कारोबार के दौरान रुपया ₹96.34/$ तक फिसला है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाज़ारों में जोखिम से बचने की धारणा, अमेरिकी बॉन्ड-यील्ड और क्रूड की बढ़ती कीमतों से रुपये पर दबाव बना रह सकता है।