एशिया के 48 देशों में रुपया ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है और चीन-जापान तक की करेंसी को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69-पैसे मज़बूत होकर 92.16 पर पहुंच गया जो 8-महीने का उच्चतम-स्तर है। क्रूड की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों के भारतीय शेयर बाज़ार में रिकॉर्ड निवेश से रुपए को मज़बूती मिली है।