रुपया फिर 'रसातल' में, डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो पर पहुंची कीमत
भारतीय रुपया मंगलवार को यूएस डॉलर के मुकाबले 95.63 के रिकॉर्ड सबसे निचले स्तर पर गिर गया। पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, डॉलर इंडेक्स में मज़बूती इसका कारण है। रुपए में गिरावट से संभावना है कि इलेक्ट्रॉनिक सामान, मशीनरी जैसे आयातित सामान और कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से घरेलू बाज़ार में महंगाई बढ़ सकती है।