डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (DTL) के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 9% तक उछल गए। यह उछाल राफेल बनाने वाली फ्रांस की मशहूर एयरोस्पेस कंपनी डसॉ एविएशन के साथ एक अहम समझौता होने के बाद आया है। डीटीएल इसके तहत डसॉ के नए बिज़नेस जेट Falcon 6X के पूरे रियर फ्यूज़लेज (पिछला ढांचा) का निर्माण और असेंबल भारत में करेगी।