inshorts

रोबोटिक मशीनों के ज़रिए 'लेटे-लेटे' व्यायाम करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल

सूरत (गुजरात) के एक रोबोटिक फिटनेस सेंटर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐसी फिटनेस मशीनें दिखाई गई हैं जिनके ज़रिए बिना जिम में पसीना बहाए सिर्फ मशीन पर 'लेटे-लेटे' आसानी से वज़न घटाने का दावा किया गया है जिसपर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने हैरानी जताई है। एक ऑनलाइन यूज़र ने इसे 'आलसी लोगों का जिम' बताया।