रोबोट बनाने वाला स्टार्टअप अब उनकी 'देखभाल' के लिए कर रहा हायरिंग; ₹4,000/घंटे दे रहा वेतन

इंसानों के काम करने के लिए रोबोट बनाने वाले अमेरिकी रोबोटिक्स स्टार्टअप अब उन्हीं रोबोट्स की निगरानी के लिए इंसानों को हायर कर रहा है। Figure AI नाइट शिफ्ट को-ऑर्डिनेटर की भर्ती कर रही है। इसपद पर कर्मचारियों और ह्यूमनॉइड रोबोट्स की निगरानी, समस्याओं के समाधान और स्टाफ मैनेजमेंट करना होगा। इसके लिए $40-45 (करीब ₹3,757–₹4,227) प्रति-घंटे वेतन दिया जाएगा।