रुबियो के दौरे के दौरान भारत ने अमेरिका को 26/11 आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका याद दिलाई

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को 26/11 मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका याद दिलाई। रुबियो के 26/11 स्मारक दौरे के दौरान जयशंकर ने उन्हें ताज होटल के सुरक्षा प्रमुख सुनील कुडियाडी से मिलवाया। कुडियाडी ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने करीब 60 घंटे तक होटल को अपने कब्ज़े में रखा था।

Load More