रुबियो ने बताया US को पाकिस्तान के साथ संबंध क्यों रखने चाहिए, भारत-ईरान का दिया उदाहरण
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया है कि अमेरिका को पाकिस्तान से संबंध रखने की ज़रूरत क्यों है। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा देश है जिसके पास परमाणु हथियार हैं...हमें पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए, ठीक उसी तरह जैसे भारत सरकार ईरान के नेताओं के साथ संबंध रखती है और उनसे मिलती-जुलती है।"