रुबियो ने भारत में प्रदर्शनों पर सवाल किया खारिज, कहा- यूएन वाले तो कुछ भी कहते हैं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर कहा कि यह भारत का घरेलू राजनीतिक मामला है और वह इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है जहां चुनाव होते हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की टिप्पणियों पर रुबियो ने तंज़ कसते हुए उन्हें 'ऑक्सीमोरोन' (कुछ भी कहने वाले लोग) बताया।