रॉबर्ट वाड्रा ने जमीन सौदे से अवैध रूप से कमाए ₹58 करोड़: ED की चार्जशीट में दावा

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुग्राम लैंड डील से ₹58 करोड़ की ‘अपराध की आय’ अर्जित की। आरोप है कि फरवरी 2008 में उनकी कंपनी ने 3.5 एकड़ जमीन ₹7.5 करोड़ में खरीदी और बाद में इसे डीएलएफ को ₹58 करोड़ में बेच दी।