रोमानिया में 20 बार उठक-बैठक लगाने पर मिलती है बस की मुफ्त टिकट
रोमानिया के क्लुज-नेपोका शहर में 'हेल्थ टिकट' प्रोग्राम लॉन्च किया गया है जिसके तहत 20 बार उठक-बैठक लगाने पर नागरिकों को बस का फ्री टिकट दिया जाता है। इस पहल का उद्देश्य निजी कारों पर निर्भरता को घटाना और स्वास्थ्य व फिटनेस को बढ़ावा देना है। शहर में वृद्ध और विकलांगों के लिए बस यात्रा एकदम मुफ्त है।