रोम में टेकऑफ के समय विमान में घुसी बिल्ली ने निकलने से किया मना, 2 दिन लेट हुई फ्लाइट

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह बोइंग-737 के रोम से जर्मनी के टेकऑफ के समय विमान में एक बिल्ली घुस गई जिसने निकलने से मना कर दिया और फ्लाइट 2-दिन लेट हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, टेकऑफ से पहले चालक दल के सदस्यों ने विमान में म्याऊं की आवाज़ सुनी थी और खोजने पर उसे इलेक्ट्रिकल बे में पाया।