राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर जूते-चप्पल का लगा 'अंबार', क्यों छोड़कर जा रहे हैं लोग?

अयोध्या में राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में जूते-चप्पल छोड़कर जा रहे हैं। दरअसल, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया जिसके चलते गेट नंबर-1 से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दूसरे गेटों से निकाला जा रहा और उन्हें 5-6 किलोमीटर चलकर गेट नंबर-1 से जूते-चप्पल लेने आना पड़ रहा है।