अयोध्या में राम मंदिर के परकोटे की दीवारों पर कांस्य से बने 90-म्यूरल (भित्तिचित्र) लगाए जा रहे हैं जो भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाएंगे। इन म्यूरल्स में श्रद्धालुओं को राम जन्म से लेकर राम राज्याभिषेक तक की कथा देखने को मिलेगी। अब तक 25 म्यूरल लगाए जा चुके हैं और यह काम तेज़ी से जारी है।