राम मंदिर के फैसले को 'न्याय का मज़ाक' बताने वाले SC के पूर्व जज को लेकर पूर्व CJI ने दिया जवाब
राम मंदिर मामले पर कोर्ट के फैसले को 'न्याय का बड़ा मज़ाक' बताने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आरएफ नरीमन की टिप्पणी को लेकर पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उनकी आलोचना इस तथ्य का समर्थन करती है कि...धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत भारत में जीवित हैं...जस्टिस नरीमन जो कर रहे हैं...अंतरात्मा के ज़रिए कर रहे।"