अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के बुधवार को निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, "उनका निधन अत्यंत दुखद एवं सामाजिक व आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है वह दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।"