राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई समस्या नहीं: अयोध्या को लेकर यूपी के CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में कहा, "कुछ नौकरशाह मुझसे कहते थे कि मुख्यमंत्री के तौर पर अयोध्या जाने से विवाद होगा।" उन्होंने आगे बताया, "मैं उनसे (अधिकारियों) कहा था कि हम कौन यहां सत्ता के लिए आए हैं, श्रीराम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई समस्या नहीं है।"