बाराबंकी (यूपी) से कांग्रेस के लोकसभा सांसद तनुज पुनिया ने कहा है राहुल गांधी जल्द राम मंदिर आएंगे। उन्होंने कहा, "राहुल ने स्पष्ट किया था कि जब तक पूरा मंदिर नहीं बन जाता...साथ ही चारों शंकराचार्यों ने भी ये स्पष्ट किया था कि जब शिखर ध्वज की पूजा हो जाएगी तब राम मंदिर जाएंगे...तो जल्द ही राहुल राम मंदिर जाएंगे।"