राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर किया गया

अयोध्या (यूपी) में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ और अन्य समस्याओं की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता लखनऊ रेफर कर दिया। श्रीराम हॉस्पिटल (अयोध्या) के मुताबिक, दास को यूरिन इंफेक्शन, उल्टी होने व बुखार की समस्या है।

Load More