महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने आसपास के श्रद्धालुओं से फिलहाल अयोध्या न आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग 15-20 दिन बाद अयोध्या आएं। सोमवार को रामलला के दर्शन करने 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे और 2 लोगों की मौत होने की खबरें आई थीं।