राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक साल होने पर भक्त देख सकेंगे 18 मंदिरों की लाइव आरती
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एक साल पूरे होने पर राम मंदिर परिसर में स्थित सभी 18 मंदिरों की आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस पर चर्चा हुई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि परिसर के सभी मंदिरों की आरती राम भक्त देख पाएंगे।